कुएं में गिरी भैंस को निकालते समय मिट्टी की ढाय में दब गए थे 04 लोग, पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों को सकुशल बाहर निकाला

सराहनीय कार्य जनपद एटा

एटा– जनपदीय पुलिस की तत्परता के चलते बची 04 जिंदगियां, थाना नयागांव क्षेत्रांतर्गत कुएं में गिरी भैंस को निकालते समय मिट्टी की ढाय में दब गए थे 04 लोग, पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों को सकुशल बाहर निकाला।

आज दिनांक 31.07.23 को थाना नयागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामनगर में तेज सिंह निवासी उपरोक्त की भैंस करीब 30 फीट गहरे व पतले कुएं में गिर जाने पर उसे निकालने का प्रयास कर रहे चार लोग 1. चरण सिंह पुत्र जवाहरलाल उम्र करीब 35 वर्ष 2. अवनीश पुत्र इंद्रपाल उम्र करीब 35 वर्ष 3. प्रेमपाल पुत्र कैलाश सिंह 4. भोपाल पुत्र पुत्तु के कुएं की ढाय गिरने की वजह से दब जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अलीगंज तथा एसडीएम अलीगंज द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कुएं में मिट्टी की ढाय में दबे चारों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, चारों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी अलीगंज भेजा गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks