आशा एवं संगिनी कार्यकत्रियों के प्रोत्साहन राशि की समस्याओं के संबंध आंदोलन

-आशा एवं संगिनी कार्यकत्रियों के प्रोत्साहन राशि की समस्याओं
आज दिनांक 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश आशा बहू संघ जनपद शाखा आगरा की जिलाध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में जनपद की आशा एवं संगिनी कार्यकत्रियों को पिछले कई महीनों से प्रोत्साहन राशि को लेकर चल रही समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के नाम ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए पहुंची। समस्याओं में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बढ़ाए गए 1500 रुपए प्रति माह, टीवी, कुष्ठ रोग, सी एच ओ द्वारा ₹1000 प्रतिमाह मिलने वाला प्रोत्साहन एवं अन्य छोटे-छोटे मदों का जो पैसा है कई महीनों से लंबित है सीएमओ आगरा को बार-बार कहने के बावजूद कोई सुनवाई ना होने के कारण आज जिलाधिकारी महोदय के द्वारा आ कर अपना पत्र एडीएम फाइनेंस फर्स्ट को दिया है लेकिन चलते वक्त आदरणीय जिलाधिकारी महोदय ऑफिस में पहुंच गए ।यूनियन की जिलाध्यक्ष ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की । जिलाधिकारी महोदय ने पत्र में दी समस्याओं को निस्तारित कराने का पूर्ण आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक राजेश धनगर, मुकेश राजपूत, पंकज शर्मा,लज्जा देवी , मिथिलेश शर्मा, सुनीता देवी, सावित्री देवी, अनीता, पूनम, रजनी, सुमन, प्रेमवती, सुशीला सिंह, उषा सिकरवार,ममता, बीना, सरोज ,कमलेश आदि आशाएं मुख्य रूप से मौजूद रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks