,खबरहाथरस के RPF कॉन्स्टेबल चेतन चौधरी ने चलती ट्रेन में मार दी 4 लोगों को गोली, पर क्यों?

Mumbai Train Firing Incident: जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने 4 लोगों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास की यह घटना है. आरोपी कॉन्स्टेबल यूपी के हाथरस का रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल को हथियार समेत हिरासत में ले लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरपीएफ जवान मानसिक रूप से परेशान है.
पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने अपने स्वचालित हथियार से सोमवार को तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
एएसआई को पहले मारी गोली
उन्होंने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारी (एएसआई) को गोली मारने के बाद कॉन्स्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी. अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मीरा रोड और दहिसर के बीच ट्रेन से भागने की कोशिश की, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार भी जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि बोरीवली रेलवे स्टेशन पर शवों को ट्रेन से बाहर निकाला गया*
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कांस्टेबल चौधरी समेत आरपीएफ के चार कर्मी सोमवार को गुजरात में सूरत स्टेशन से रवाना हुई जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में पहरा दे रहे थे. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे एक दिन पहले उन्होंने दादर-पोरबंदर-सौराष्ट्र एक्सप्रेस में सूरत स्टेशन तक पहरा दिया था. वापसी पर वे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. र