पीड़ित पत्रकार सद्दाम अंसारी से मिलने पहुंची उनके आवास

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनपद मिर्जापुर एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की संयुक्त टीम  पीड़ित पत्रकार सद्दाम अंसारी से मिलने पहुंची उनके आवास पर*
_______________________

*मिर्जापुर ब्यूरो :-*

_________________________
आज दिनांक 30 जुलाई सन 2023 को जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटहाँ के पत्रकार सद्दाम अंसारी के ऊपर वहां के ग्राम प्रधान एवं उनके पुत्रों के द्वारा किए गए  जानलेवा हमले के संबंध में एवं उन्हें न्याय दिलाए जाने हेतु भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला कमेटी मिर्जापुर एवं राष्ट्रीय कमेटी की संयुक्त टीम उनसे मिलने उनके घर पहुंची ।पीड़ित पत्रकार का कुशल क्षेम जानने के बाद पीड़ित पत्रकार को लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम थाना अहरौरा पहुंची और वहां थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की । वही थाना प्रभारी ने बताया की प्रधान व उनके पुत्रों के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है तथा आगे भी उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है इस अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश कुमार पाठक जी एवं राष्ट्रीय मैनेजमेंट ऑफ एयर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मदन मोहन पाठक जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार श्रीराम केसरी जी एवं वाराणसी मंडल महासचिव श्री विजय कुमार उपाध्याय जी एवं मिर्जापुर जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय जी उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks