
जनपद एटा आज दिनांक 30.07.2023 वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चे एवं युवाओं की आर्ट ऑफ लिविंग के काउंसलर श्री राजकुमार पाराशर के द्वारा कैरियर काउंसलिंग की गई। उन्हें पढ़ने एवं मोबाईल फोन के उपयोग तथा भविष्य में जॉब के बारे में गाइडलाइन दी गई एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह,वेलफेयर प्रभारी श्री राजेश गौड़, मुख्य आरक्षी सतीश शर्मा,महिला आरक्षी प्रतिभा यादव उपस्थित रहे।