
24वां कार्गिल विजय दिवस गरिमा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रीवा 30 जुलाई 2023। अखिल भारती पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला रीवा इकाई द्वारा 24वां कार्गिल विजय दिवस अपरदीप मैरजि गार्डन मे मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल जी रहें, अध्यक्षता पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी जी ने किया, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव सार्जेन्ट रमेश पाण्डेय, जिला सीधी अध्यक्ष कैप्टन वीरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष व पार्षद कैप्टन आर.एस. नापित, जिला महासचिव कैप्टन बी.जी. शर्मा, एस.डी.एम. मझिगवां जीतेन्द्र वर्मा जी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन मे कहा कि राष्ट्र को समर्पित सेना ने साहस पराक्रम दिखाया, तभी आज हम सभी चैन की नींद सो रहे हैं और आज हम उत्साह के साथ विजय दिवस मना पा रहे हैं। शहीदों का स्मारक जिले मे बनवाने का हर संभव कोशिश करूंगा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि राष्ट्र प्रथम का उद्देश्य लेकर संगठन कार्य कर रहा है और भारत सरकार का मान्यता प्राप्त संगठन है, संगठन वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिये समर्पित है। अध्यक्षीय उद्बोधन मे तिवारी जी ने कहा कि सैनिकों के स्मारक की बात है एवं सैनिक आयोग का गठन होना चाहिये और शहीद स्मारक बनना चाहिये। स्वागत उद्बोधन कैप्टन बी.जी. शर्मा ने दिया, आभार कैप्टन आर.एस. नापित ने किया, संचालन सूबेदार मेजर संतोष तिवारी ने किया। मीडिया प्रभारी हवलदार दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि निम्न वीर नारियों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली वीर नारियां व वीर माता-पिता
शहीद सिपाही रामचरण शुक्ल की वीर नारी श्रीमती सियादुलारी, शहीद नायक आर.एन. सिंह की वीर नारी श्रीमती कृष्णा मिश्रा, शहीद सिपाही रामभुवन पटेल की वीर नारी श्रीमती आशा देवी, शहीद सिपाही अवध सिंह तोमर की वीर नारी श्रीमती सरोज तोमर, शहीद सिपाही रामसजीवन जयसवाल की वीर नारी श्रीमती देववती जयसवाल, शहीद नायक कालू प्रसाद पाण्डेय की वीर नारी श्रीमती श्यामकली पाण्डेय, शहीद नायक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी की वीर नारी श्रीमती सुनीता द्विवेदी, शहीद सिपाही प्राणनाथ तिवारी की वीर नारी श्रीमती पुष्पा तिवारी, शहीद नायक सुभाष कुमार त्रिपाठी की वीर नारी श्रीमती मीना त्रिपाठी, शहीद मेजर आशीष कुमार दुबे की वीर माता श्रीमती गीता दुबे, शहीद मेजर कमलेश पाठक की वीर माता श्रीमती मीरा पाठक, शहीद सिपाही राघवेन्द्र कुमार मिश्रा की वीर नारी श्रीमती आभा मिश्रा शामिल हैं।
सामाजिक व प्रशासनिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले एस.डी.एम. मझगवां, पेटी आफीसर जीतेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सार्जेन्ट एन.पी. त्रिपाठी, नायक संदीप कुमार शुक्ला सरपंच, सिपाही तीरथ प्रसाद उपाध्याय पूर्व सरपंच बरा कठार, कैप्टन एस.आर. नापित पार्षद वार्ड नं. 16, हवलदार रामभूषण तिवारी जल उपभोक्ता अध्यक्ष बवैया, नायब सूबेदार संतोष मिश्रा संघर्ष कमेटी अध्यक्ष योजना क्र. 6 का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम मे भाग लेने वाले बच्चे गीता मिश्रा, रागिनी तन्या मिश्रा, अनुश्री मिश्रा, श्रेयस दुबे को भी सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट प्रदीप कुमार तिवारी