एटा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 30/7/23 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया
वादी श्रीमती उषा देवी पत्नी सत्य प्रकाश कुमार निवासी सेथंरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा
प्रतिवादी सत्य प्रकाश पुत्र गोविंद निवासी ग्राम सेथंरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा
आज आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर डॉ अशोक कुमार डॉ मुकुल देव पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश गौरी पूजा मौजूद रहे।