फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
दोहरे हत्याकांड में पिता के बाद पुत्र की मौत मृतक का शव परिवार को नहीं मिला

परिजनों ने DM, SP आवास पहुचकर किया हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव सरह में हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीते दिन मिलकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की लगा चुके हैं गुहार
पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री के दरवबार में पहुचने से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप
गांव सरह में 23 जुलाई को दबंगों ने चौकी के निकट बृजनंदन शुक्ला और उसके बेटे चंदन शुक्ला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कर घायल दिया था
घटना के दिन ही बृजनन्दन शुक्ला की मौत हो गयी थी,
पिता की मौत के बाद 5 दिन बाद बेटे चंदन ने लखनऊ में दम तोड़ दिया
मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए चंदन शुक्ला का शव नहीं दिए जाने का पुलिस पर परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक चंदन के भाई त्रिपुरारी का कहना है कि वह अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेने के लिए दो दिन से भटक रहा है
उसके भाई का शव नहीं मिल रहा है मृतक के परिजनों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस को सुनाई खरी खोटी
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने त्रिपुरारी शुक्ला को भरोसा दिया है कि आरोपियों पर होगी कठोर कार्यवाही
मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने व 10 दिन में शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने का भी दिया अश्वाशन
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे परिवार और रिश्तेदारों पर बना रही दबाब
पुलिस के खौफ की वजह से मेरे साथ कोई आने को तैयार नहीं है – पीड़ित
फतेहगढ़ स्थित जिलाधिकारी आवास का मामला