मुंगेर के ऋषिकुंड में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान:
(उत्तम कुमार यादव) की रिपोर्ट

मलमास मेला के दौरान मुंगेर के ऋषि कुंड में स्नान करने को लेकर रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। बताया जाता है कि एक महीना मेला चलने के दौरान रविवार को 14 वां दिन सबसे अत्यधिक भीड़ ऋषि कुंड में लगी हुई है। ऋषि कुंड विकास मंच के सदस्यों द्वारा बताया गया कि सुबह से ही कुंड में स्नान करने को लेकर श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं। एक लाख के लगभग श्रद्धालु अब तक स्नान कर चुके हैं।
केदार ऋषि कुंड में रविवार को अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ-साथ दृष्टिकोण विकास मंच समिति के सदस्य भी पूरी तरह से अलर्ट है।
अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मेला परिसर से काफी दूरी पर ही वाहनों को लगाया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह पर बैरीकटिंग कर पुलिस बल की तैनाती के अलावा स्थानीय स्वयंसेवक भी मेला की निगरानी में लगे हुए हैं।
माइक के मदद से लोगों को दी जा रही जानकारी।
ऋषि कुंड में स्नान करने को लेकर रविवार को छुट्टी का दिन रहने के कारण सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। इस दौरान श्रद्धालु मुंगेर, भागलपुर, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, पूर्णिया, सहित अन्य जिलों से ऋषि कुंड में स्नान करने को लेकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ऋषि कुंड में श्रद्धालुओं की भीड़।
वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के आकर्षक झूले लगे हुए हैं। इसके अलावा बड़े-बड़े दुकानों में भी स्वादिष्ट लजीज का आनंद उठाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जमी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार माईकिंग के जरिए सूचना केंद्र से श्रद्धालुओं को तरह-तरह की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सूचना केंद्र पर ही मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है जहां दूरदराज से आने वाले व्यक्ति के लिए दवाई एंबुलेंस अग्निशमन वाहन सहित अन्य कई तरह की व्यवस्था की गई है।