फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर धोखाधडी से कुंतलो मूंगफली गायब कर बेचने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिहं ने आज प्रेस काफ्रेंस के दौरान बताया कि विगत 21.07.2023 को वादी संजय गुप्ता पुत्र रामखिलाङी गुप्ता निवासी नवीन मन्डी थाना कोतवाली नगर द्वारा सूचना दी गयी कि वादी ने मन्डी समिति एटा से दिनांक 17.07.2023 को रात्रि मे संगम रोड लाइन्स रेलवे रोड मारहरा ट्रांसपोर्ट के मालिक आकिल पुत्र वली मोहम्मद के माध्यम से 135 कुन्टल मूंगफली कीमत करीब 10 लाख रुपये गुजरात के जनपद जूनागढ़ के ठेकेदार विनय के यहा भेजी थी, कैन्टर मालिक ने मूगफली भेजे गये स्थान पर नहीं पहुंचायी और उसे हड़पने के उद्देश्य से वादी को गुमराह कर रहा है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं0 553/2023 धारा 420, 406 भादवि पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के सन्दर्भ में थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निपीक्षक सुधीर कुमार सिहं के नेत्रत्व में गठित टीमों द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुये मुखबिर की सूचना पर गत शनिवार को रामलखन उर्फ राममूर्ति पुत्र रनवीर सिंह निवासी मुबारिक पुर थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद को जीटी रोड महेश ढाबा थाना कोतवाली नगर के पास से न अरुण कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी साढूपुर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद तथा राजीव कुमार पुत्र उमरपाल सिंह निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद को ढोलपुरा गांव में कृष्णा ढाबा की पार्किंग थाना लाइन पार जनपद फिरोजाबाद से घटना में प्रयुक्त आयशर कैन्टर कीमत करीब 25 लाख व दो फर्जी नम्बर प्लेट सहित तथा गीतम सिंह पुत्र सोने लाल निवासी नगला दौलत थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी को आज रविवार को थाना कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र अंतर्गत मधाऊ रोड पर राजेश कुमार व गीतम सिंह के गोदाम से 178 कट्टा मूंगफली साबुत व 47 कट्टा मूंगफली के दाने कीमत करीब 10 लाख सहित, गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411, 414, 467, 468, 471, भादवि की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है , साथ ही फरार अभियुक्त राजेश पुत्र गीतम सिहं निवासी नगला दौलत थाना कोतवाली मैनपपुरी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25000 के ईनाम की घोषणा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks