*वन स्टॉप सेंटर में मां को लेने के लिए पहुंचे तीन पुत्र, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । वन स्टाप सेंटर में रह रही मां लाडो देवी को लेने के लिए शनिवार को तीन पुत्र पहुंचे। तीनों पुत्रों में मां बड़े बेटे के साथ रहने को राजी हुई। इसके बाद सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी ने तीनों पुत्रों से जिम्मेदारी उठाने का शपथ लेकर लाडो देवी को उनके साथ भेजा है।
वन स्टाप सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी ने बताया कि लाडो देवी पत्नी दुर्ग सिंह ने डीएम से घर से निकाले जाने की शिकायत की थी। डीएम के आदेश के बाद लाडो देवी वन स्टाप सेंटर पर पहुंची। शनिवार को लाडो देवी के तीन पुत्रों राजेश, बृजेश और सर्वेश को स्टाफ सेंटर पर बुलाया गया। वहां पर चारों में हुई बातचीत के बाद लाडो देवी बड़े बेटे राजेश के साथ रहने को तैयार हुई।
उसके बाद सेंटर पर तीनों पुत्रों को जिम्मेदारी उठाने का शपथ पत्र लिया। साथ ही शपथ दिलायी गई। उसके बाद लाडो देवी को उनके पुत्रों के साथ भेज दिया गया।