फेसबुकिया प्यार ने लूटा पी ए सी का जवान

फेसबुकिया प्यार ने लूटा पी ए सी का जवान

एटा, । फेसबुक पर पीएसी के जवान से दोस्ती की। बाद में अमेजॉन में ऑनलाइन व्यापार का झांसा देकर लाखों रूपये ठग लिए। पीड़ित ने कई बार में रूपये डाल दिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने आरोपी महिला के विरूद्ध दर्ज कराई है।

पीड़ित संजय कुमार ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान समय में 43वीं पीएसी बटालियन में आरक्षी पद पर तैनात है। फेसबुक चलाते हुए शिवानी कुमारी नाम की लड़की की दोस्ती हुई और बात होने लगी। इसी दौरान लड़की ने अमेजॉन में ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा दिया। पीड़ित लड़की के झांसे में आ गया। लड़की के कहने पर पीड़ित ने 26 जून को तीन बार में 30 हजार से अधिक रूपये, तीन जुलाई को 35 हजार से अधिक रूपये, पांच जुलाई को 50 हजार से अधिक रूपये खाते में डाल दिए। आरोपी साइबर अपराधी ने मैसेंजर के माध्यम से नौकरी के जुड़े दस्तावेज, अन्य जरूरी दस्तावेज भी ले लिए है। पीड़ित से बार-बार रूपये मांगे जा रहे है और न देने पर दस्तावेजों का दुरुपयोग करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks