एटा ब्रेकिंग…*

*एटा में “पीएम श्री” में चयनित विकास खण्ड निधौलीकलां के प्राथमिक विद्यालय कंचन गढ़ी में जन भागीदारी का किया गया भव्य आयोजन, बड़े उल्लास के साथ धूमधाम से किया गया कार्यक्रम,*
*खण्ड शिक्षा अधिकारी निधौलीकलां आनंद द्विवेदी ने विशेष जानकारी देते हुए ग्रामवासियों को “पीएम श्री” विद्यालय की विशेषताओं,महत्व और उपयोगिता के विषय में विस्तार से बताया,*
*जनसमुदाय के समक्ष निपुण आंकलन किया गया जिसमें विद्यालय के 70% से ज्यादा बच्चे निपुण पाए गए, जिसकी कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने खुलकर शिक्षा विभाग की प्रशंशा की,*
*टीएलएम प्रस्तुतीकरण(निपुण भारत मिशन से संबंधित)*
*कला प्रतियोगिता आदि कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,*
*कार्यक्रम के इस अवसर पर निधौलीकला खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी, निधौलीकलां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह यादव, सदस्य क्षेत्र पंचायत सोमेंद्र यादव, ग्राम प्रधान राकेश यादव, जितेन्द्र सिंह यादव प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एटा व गांव के गणमान्य लोगों सहित समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।*