पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमती वाहनों का निस्तारण

एटा- शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमती वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एंव अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.07.2023 को थाना पिलुआ एटा पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी एवम अपर- उपजिलाधिकारी एटा श्री राम नयन सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना पिलुआ के नेतृत्व में कुल 27 वाहनो (ट्रक-02, कार -02, ट्रैक्टर-01, बाइक-18, केन्टर-03, टैम्पू-01 ) की नीलामी करायी गयी । *वाहनो को नीलामी के दौरान 11,80,000/- रुपये (11 लाख 80 हजार रुपए मात्र)* में एस0एच0 स्क्रैप ट्रेङर्स के श्री सोहिल हुसैन पुत्र इऱफान हुसैन निवासी विजयनगर कालोनी कोतवाली नगर एटा ने सर्वोच्य बोली लगाकर वाहनो को खरीद लिया गया है । नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जायेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks