
उत्तर प्रदेश। भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यदेव पांडेय जी ने बताया कि राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, महिला सेल की राष्ट्रीय चेयरमैन पूनम गुप्ता जी एवं महिला सेल उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी के दिशा निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है जिसमें सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है इसी कड़ी में महिला सेल की मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष के पद पर रेनू अग्रहरि को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि निरंतर संगठन का कार्य प्रगति पर है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथ विंग उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार तीव्र गति में किया जा रहा है जो भी मीडिया अधिकारी पूर्व से नियुक्त है अगर उनका कार्य अच्छा रहा तो उन्हें प्रमोट किया जाएगा।