
एटा 27 जुलाई 2023 (सू0वि0)।* इडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड द्वारा (नेनो उर्वरक आधारित) कार्यशाला का आयोजन जिला सहकारी बैंक के सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण अंचल से पधारे सचिवों, प्रधानों, प्रगतिशील किसानों को इफको राज्य कार्यालय से आये डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने नैनो उर्वरक के तकनीकी के विषय में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक प्राकृतिक अनुकूल खेती के लिए बहुत आवश्यक है क्योकि इससे वायु, मृदा एवं जल को किसी प्रकार का प्रदूषण नही होता एवं उत्पादन भी अधिक होता है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि राष्ट्रहित में किसानो को नैनो उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए क्योकि नैनो उर्वरक के प्रयोग से सरकार पर उर्वरक सब्सिडी का भार कम हो गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानो को अपने खेत पर नैनो उर्वरक का प्रदर्शनी लगाने का आह्वान किया। जिससे किसान स्वयं नैनो उर्वरक की लाभ को देख सके। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रत्येंद्रपाल ने कहा कि राष्ट्रहित में नैनो उर्वरक को प्रत्येक किसानो के