
युवक ने खुद को मारी गोली पड़ोसी को भी कर गई घायल
एटा
अहरौली में दोपहर बाद घर में पिता से मामूली से कहासुनी पर बेटा तनाव में आ गया। तनाव में आकर बेटे ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके शरीर में पार करती हुई पीछे खड़े पड़ोसी युवक के जा लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन गोली से घायल दोनों युवकों लेकर सरकारी अस्पताल लेकर दौड़े। सरकारी अस्पताल से दोनों को अलीगढ़ के लेकर भागे। सूचना पाकर एसपी और एएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जानकारी ली।
घटना बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। गांव अहरौली में युवक मनप्रीत की अपने पिता विक्रम सिंह से घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी से नाराज होकर मनप्रीत ने कहीं से तमंचा लाकर अपने आप को गोली मार ली। गोली उसके पेट से पार होती हुई उसके पास खड़े पड़ोस के युवक सुमित को भी लग गई। गोली से घायल दोनों युवकों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से एसपी को भी अवगत कराया। जिस पर एसपी सौरभ दीक्षित व एएसपी जितेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और गली मोहल्ले व परिजनों से जानकारी ली।