अवैध शराब एवं तस्करों के विरूद्ध लगाया जाए प्रभावी अंकुश…. डीएम

अवैध शराब एवं तस्करों के विरूद्ध लगाया जाए प्रभावी अंकुश…. डीएम

ओवररेटिंग करने वालों के विरूद्ध होगी कडी कार्यवाही…डॉ. दिनेश चंद्र

मेडिकल स्टोरों पर न हो प्रतिबंधित नशीली दवाओं का विक्रय
____________“”
सहारनपुर, 26 जुलाई, (सू.वि.),
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सायं 05ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्यमार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। पुलिस एवं आबकारी विभाग मिलकर जनपद के प्रत्येक गांव विशेष रूप से अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्करों के प्रोफाइल के साथ डेटाबेस तैयार करें। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि जनपद में शराब की किसी भी लाईसेंसी दुकान पर ओवररेटिंग न हो अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने नियमानुसार प्रभावी रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने नशीली दवाओं के दुरूपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जनपद में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर अंतरराज्यीय व अंतर्जनपदीय सीमा पर चौकसी बरती जाए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट बढ़ाया जाए। उन्होने ड्रग निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स की जांच करने एवं पंजीकृत चिकित्सक के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन पर ही दवा विक्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। उन्होने कहा सुनिश्चित करें कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवा का विक्रय न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, सीओ सिटी चित्रांशु गौतम, जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर, उपजिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुरेंद्र चौहान, दैनिक अजीत समाचार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks