
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत घर से भटकी तीन वर्षीय बालिका को सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोजकर उसके परिजनों से मिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर से भटकी 03 वर्षीय मासूम को *"ऑपरेशन मुस्कान"* के तहत उसके परिजनों से मिलाया गया। आज दिनांक 26.07.2023 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनेश नगर से 03 वर्षीय बालिका घर से खेलते खेलते कहीं गुम हो गई है, इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में अथक प्रयास कर मासूम बालिका को सीसीटीवी कैमरे की मदद से रेलवे रोड के पास से खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, बालिका को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।