
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे 15000 रुपये के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अगर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं0– 183/2023 धारा 376,323,504,506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे 15000 रुपये के इनामियां अभियुक्त *अजय कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चाठी थाना मिरहची जिला एटा* को कुटैना नहर के पास से दिनांक 25.07.2023 को समय करीब 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- अजय कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चाठी थाना मिरहची जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- नि0श्री सुभाष सिंह कठेरिया
- मु0आ0 रोहितास कुमार
- आ0 निखिल कुमार भाटी
- आ0 अमित चौधरी
- आ0 कलाम