
शहर के मुख्य मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर
एटा, । शहर के मुख्य मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर अगले दिन शाम तक नहीं उठाए जा रहे है। इस कारण स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसी समस्या जनपद के हरेक कस्वाई इलाके में दिखने को मिल रही है, सबसे बुरा हाल कस्वा जैथरा मे कूड़े को लेकर समस्या दिखी।
मंगलवार को शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड, आगरा रोड, किदवई नगर, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, निधौली रोड, रेलवे रोड आदि मार्गों के अधिकांश डलाबघरों पर शाम तक कूड़े के ढेर लगे रहे। डलाबघरों पर लगे कूड़े से आ रही बदबू स्थानीय लोगों के अलावा पैदल राहगीरों के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बनी रही।
पालिका के पास पर्याप्त संसाधन के बाद भी बदहाल सफाई व्यवस्था एटा। नगर पालिका के पास प्रत्येक वार्ड से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 25 छोटा हाथी टेंपो, तीन रिफ्लेक्टर कंपेक्टर, एक स्वीपिंग मशीन, एक दर्जन ई-रिक्शे, दो जेसीबी मशीन, एक छोटी पॉकलेन मशीन, आधा दर्जन से अधिक कूड़ा उठाना वाले ट्रॉली सहित ट्रैक्टर है। उसके बाद भी डलावघरों से समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। पालिका स्वच्छ भारत मिशन के प्रति उदासीन बनी हुई है।