पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मीडिया कर्मियों का कैंडल मार्च_
कासगंज।पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले और उनकी हत्याओं को लेकर मीडिया कर्मियों ने सोशल डिस्टैन्सिग के साथ प्रभू पार्क में पत्रकार विक्रम जोशी श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक करोड़ की अनुग्रह राशि, तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि देश और समाज के लिए पत्रकारों का समर्पण जग जाहिर है लेकिन सरकारें आती जाती रही लेकिन पत्रकारों का हित किसी ने नहीं किया । वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पत्रकार चौबीसों घंटे सजगता से कार्य करने वाला सिपाही है , सरकार को चाहिए कि पत्रकारों का कम से कम बीस लाख रुपए का अनिवार्य बीमा हो, पत्रकार बबलू चक्रवर्ती ने कहा कि पत्रकार वर्ग को तरह तरह के उत्पीड़न और शोषण से बचाया जा य, इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे जिन्होंने कैंडल मार्च निकालकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर कार्यक्रम का विसर्जन किया। डा सर्वेश सुधाकर, संपादक सच्ची पहल ने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
