
एटा– वामा सारथी के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन एटा के चिकित्सालय में मेडिकल कैंप लगा, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को चिकित्सीय परामर्श देकर जांच कर दी गई दवाएं। आज दिनाँक 25.07.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन जनपद एटा के तत्वाधान में रिज़र्व पुलिस लाइन्स एटा स्थित पुलिस चिकित्सालय में मेडिकल कैम्प लगाया गया, जिसमें डॉ0 नीतू (प्रभारी सी0एच0सी0 बागवाला) द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को चिकित्सीय परामर्श तथा जाँच कर दवाएँ दी गयी।