पत्रकार राकेश कश्यप निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत , हर्ष की लहर

एटा ! उत्तर प्रदेश काग्रेंस कमेटी की प्रदेश कार्यसमिति से त्यागपत्र देकर निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल ( निषाद पार्टी ) में शामिल हुऐ कश्यप निषाद सगंठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कश्यप को निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिहं कश्यप की प्रबल संस्तुति पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डा. संजय निषाद द्वारा निषाद पार्टी एटा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ! उक्त मनोनयन पर जिला पंचायत कासगंज की अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप , अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सितारा देवी कश्यप , भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा के घटक दल मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रष्ण गोपाल सिहं कश्यप , उत्तर प्रदेश भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सत्येन्द्र कश्यप “.बॉबी “, कश्यप निषाद सगंठन के जिलाध्यक्ष राजू कश्यप , निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम कश्यप, निषाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार , निषाद पार्टी आई.टी. हैड कै जिलाध्यक्ष देवांश वर्धन , डा. देवेश शर्मा सभासद अध्यक्ष दि ग्रेट युवा वाहिनी , किसान नेता राजू आर्य , युवा किसान नेता राहुल देव सिहं , गुलजारीलाल कश्यप आदि गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks