मणिपुर की घटना को लेकर सुभासपा नेत्री रानी चौबे व मिथिलेश यादव ने की प्रेस वार्ता

मणिपुर की घटना को लेकर सुभासपा नेत्री रानी चौबे व मिथिलेश यादव ने की प्रेस वार्ता।

आज वाराणसी के अशोक नगर कॉलोनी में बाबा विश्वनाथ रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष महिला मंच रानी चौबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मणिपुर में जो भी घटना घटित हुई है उससे पूरा देश मर्माहत है इस तरह की आगे कोई भी घटना घटित ना हो इसके लिए मणिपुर की सरकार को कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए वहां के प्रशासन को चाहिए कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है ऐसे लोगों के साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और उन दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
आगे रानी चौबे ने बताया कि मणिपुर में जल्द से जल्द शांति बहाल होना जरूरी है जिससे सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से मैं अपील करती हूं की कोई ठोस कदम उठाएं ताकि वहां की जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके और जो भी दोषी है उनको उनके किए की सजा जरूर मिले।
उत्तरी विधानसभा प्रभारी अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मणिपुर में जो भी जघन्य अपराध हुए हैं दोबारा इस तरह के अपराध की पुनरावृति ना हो इसके लिए वहां की सरकार को कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने आगे बताया कि जब से मोदी जी की सरकार बनी है तब से मोदी जी ने महिलाओं को जितनी सुरक्षा प्रदान की है उतनी सुरक्षा किसी भी सरकार ने नहीं दी है पूरे देश को मोदी जी के ऊपर विश्वास है कि उन पीड़ित परिवारों को न्याय जरूर मिलेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks