शिव शक्ति महिला मंडल ने लगातार 22वें दिन किया रुद्राभिषेक

शिव शक्ति महिला मंडल ने लगातार 22वें दिन किया रुद्राभिषेक

  • श्रावण मास भर 59 दिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है रुद्राभिषेक कार्यक्रम
    रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र
    सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन से शुरू रुद्राभिषेक कार्यक्रम मंगलवार को लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रावण मास भर लगातार 59 दिन तक चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
    भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी ,महुआ बाबा की धर्मपत्नी अमरावती, पूजा रामनगर, गुड़िया मोदनवाल रामगढ़, राकेश केसरी की धर्मपत्नी राधिका रामगढ़, शिवानी मौर्य कसारी, परमानंद महाराज, सुखराम जी महाराज, पवन गुप्ता, रिंकी गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य अमरेश तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से मंगलवार को 22वें दिन मंगलवार को दूध, गंगाजल, मधु, दही, शक्कर से 11 लोगों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण मास भर प्रतिदिन 59 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks