एक ही परिवार के 5 लोगों की नहर में कार गिरने से हुई है मौत,

एटा Big ब्रेकिंग…

एटा नहर में कार गिरने से हुआ बड़ा हादसा…एक ही परिवार के 5 लोगो की हुई दर्दनाक मौत, ड्राइवर, 2 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की नहर में कार गिरने से हुई है मौत,

घटना के बाद पांचों शवो को देख परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल,

ये सभी मृतक एक ही परिवार के गांव नगला उम्मेद अंडौआ कासगंज जनपद के बताए जा रहे है,

पांचों लोगों के देर रात फोन बंद होने पर घर वालों को हुई चिंता, तब ढूढने पर नहर में पड़ी मिली कार और पांचों के शव,

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों मृतकों के नहर से निकाले शव,

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमॉर्टम हाउस,

मृतक नीरज की पत्नी विनीता बीमार थी उसको लेकर चाचा तेजेंद्र और चाची संतोषी के साथ डॉक्टर को दिखाने कार से एटा आए थे इलाज के लिए,

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहारा घाट वेवर वैराज नहर से 2 महिलाओ सहित पांचों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम भेजे,

ये पांचों मृतक नीरज,विनीता,तेजेंद्र चाचा, पत्नी संतोषी चाची, गाड़ी चलाने वाला शिवम नीरज का दोस्त बताया जा रहा है,

थाना कोतवाली देहात के अमापुर रोड़ पर स्थित मोहारा घाट वेवर वैराज नहर का मामला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks