02 अभियुक्तों को चोरी के 01 टैम्पों सहित किया गया गिरफ़्तार

एटा-थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चोरी के 01 टैम्पों सहित किया गया गिरफ़्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 91/2023 धारा 379/411/420 भादवि0 में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चोरी किए गये टेम्पो सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-

  1. अमित माथुर पुत्र ओमकार सिंह निवासी मो0 बडा बाजार थाना निधोली कला जिला एटा,
  2. रवि पुत्र शिवराज सिंह उर्फ पम्पा निवासी नगला दुर्जन थाना व कस्वा निधौंली कला एटा

प्रकाश में आए अभियुक्तगणों का नाम व पता-

  1. मनीष जोगी पुत्र मीतू जोगी निवासी मौ0 बडा बाजार कस्बा व थाना निधौलीकलाँ जनपद एटा
  2. दशरथ यादव पुत्र नामालूम निवासी कस्बा व थाना निधौलीकलाँ जनपद एटा (अपने रिश्तेदारों के पास रहता था)

बरामदगी-
1- 01 टैम्पो

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
  2. उ0नि0 अशोक कुमार
  3. उ0नि0 अनिल यादव
  4. है0का0 प्रदीप कुमार
  5. का0 अंकित कुमार
  6. का0 कृष्ण कुमार
  7. का0 हरिओम कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks