विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,विवाद के बाद अब ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज हो गई। घायल ने ट्रैक्टर चालक पर राजा का रामपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मदद के लिए विधायक पुत्र ने पीछा किया है। चालक को भगाने में गेटमैन ने मदद की की है।

थाना राजा का रामपुर में सौरभ पुत्र मान पाल निवासी गांव रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह 500 बजे वह महावीर सिंह राठौर की गोदाम के सामने सड़क किनारे खड़ा था, तभी रुदायन की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक भूरे पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला बनी ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर टक्कर मार दी। चीख की आवाज सुनकर अंदर बैठे जीतू, सूरज राठौर और उनके सरकारी गनर बाहर आ गए। घायल के कहने पर ट्रैक्टर के पीछे गए सरकारी गनर व कुछ अन्य लोगो को साइड नही दी। रेलवे फाटक बल्लूपुर पर ट्रैक्टर पहुंचा। आरोप है कि फाटक खुला हुआ था जैसे ही ट्रैक्टर ने फाटक पार किया। वहां लगे गेट मैन ने फाटक बंद कर दिया। फाटक बंद होने के बाद सभी लोगों ने पीड़ित अलीगंज में भर्ती कराया है। इलाज के बाद पुन फाटक के पास पहुंचे। जानकारी पर पता चला कि गेटमैन संतोष कुमार पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कंपिल एवं ट्रैक्टर चालक आपस में रिश्तेदार हैं। पीड़ित ने टैक्टर चालक की रिपोर्ट दर्ज कराई।एसओ संजय राघव ने बताया मामला की रिपोर्ट कर ली गई। अब जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks