अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह ने पेड़ लगाकर किया वृहद वृक्षारोपण का शुभारंभ,

एटा ब्रेकिंग…

एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह ने पेड़ लगाकर किया वृहद वृक्षारोपण का शुभारंभ,

एटा: विकासखंड अलीगंज समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण का क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर उप जिलाधिकारी अलीगंज वेद प्रिय आर्य खंड विकास अधिकारी अलीगंज दिनेश चंद शर्मा एवं प्रधान संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने ग्राम दहेलिया पूठ के अमृत सरोवर तालाब पर आम जामुन और बरगद के पौधे लगाकर शुभारंभ किया। इसके उपरांत तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। आपको बता दें वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विकासखंड अलीगंज की 93 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पंचायत सचिवों रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। और वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ग्रामीणों को वृक्ष के महत्व बताकर जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अलीगंज दिनेश चंद शर्मा ने कहा वृक्ष हमारे धरती के श्रृंगार हैं, भारतीय परम्परा में वृक्षों में देवदर्शन किया जाता है। वृक्ष हमारी भारतीय परम्परा एवं संस्कृति से जुड़े हुए हैं, इसलिए आदिकाल से इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण एवं शहरीकरण तथा अत्यधिक मात्रा में कार्बन उत्सर्जन के कारण अतिवृष्टि, सूखा, भीषण गर्मी तथा दैवीय आपदाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह सब जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं। इस गम्भीर समस्या के निवारण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है, वृक्षारोपण करते हुए उप जिलाधिकारी अलीगंज वेद प्रिय आर्य ने कहा वृक्ष लगाने के साथ वृक्ष की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है यदि एक पेड़ बड़ा होता है तो वह कई लोगों को जीवन प्रदान करता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर में कहा कि सांसो की कीमत के बारे में कोरोना काल के पीड़ितों से जाना जा सकता है की ऑक्सीजन की कमी से लोग कितने परेशान हुए इसलिए पेड़ जरूरी है पेड़ पौधों की वजह से भूगर्भ जल की समस्या ऑक्सीजन की समस्या को दूर किया जा सकता है जब पेड़ सुरक्षित होंगे तभी शुद्ध वातावरण में होगा तभी स्वस्थ शरीर होगा,इस मौके पर तहसील परिसर में तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार सिंह, नायाब तहसीलदार विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता एवं तहसील कर्मचारी एवं ग्राम ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks