
एटा– थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, करीब 03 दिन पूर्व थाना मिरहची क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी के आभूषण कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए व नकदी 8200 रुपए सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार |
घटना का विवरण-
दिनांक 19.07.2023 को वादी श्री दान सिंह पुत्र स्व श्री ऊदल सिंह निवासी जारथल थाना मिरहची एटा द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल मुख्यालय जिला रामपुर में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वादी 20 दिन का अवकाश लेकर अपने गाँव जारथल आया हुआ था और अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए उसे अपने साथ जनपद रामपुर ले गया। दिनांक 19.07.2023 को वादी को सूचना मिली कि गाँव जारथल में उसके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण व नगदी चोरी कर ली है। इस सूचना पर थाना मिरहची पर मुअसं- 173 / 2023 धारा 380 457 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना का अनावरण-
दिनांक 22.07.2023 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों 1. बृजेश पुत्र भूपाल सिंह निवासी जारथल थाना मिरहची एटा 2. मोनू उर्फ सोमेश पुत्र दर्शन सिंह निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एटा 3. संतोष पुत्र मदन सिंह निवासी देवपुरा थाना मलावन एटा को मुखबिर की सूचना पर जिन्हैरा बाईपास तिराहे के पास से समय करीब 07.40 बजे 06 अंगूठी पीली धातु एक सोने की चैन पीली धातु एक जोडी पायल सफेद धातु एक करधनी सफेद धातु 8200 रूपये तथा वादी के आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किये जा रहे है।
मुख्य बिन्दु –
- अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर पूर्व में भी चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत हैं।
- घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण में से 05 अभियुक्त वादी के गाँव के ही रहने वाले हैं, जिसके द्वारा वादी के गाँव से नौकरी पर जाने के दौरान रैकी कर अन्य सहअभियुक्तों की मदद से घटना कारित की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- बृजेश पुत्र भूपाल सिंह निवासी जारथल थाना मिरहची एटा उम्र करीब 30 वर्ष
- मोनू उर्फ सोमेश पुत्र दर्शन सिंह निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एटा उम्र करीब 23 वर्ष
- संतोष पुत्र मदन सिंह निवासी देवपुरा थाना मलावन एटा उम्र करीब 36 वर्ष प्रकाश में आये अभियुक्तों का नाम व पता-
- अजय पुत्र महेश निवासी जारथल थाना मिरहची एटा
- विजय पुत्र महेश निवासी जारथल थाना मिरहची एटा
- हृदेश पुत्र गिरन्द सिंह निवासी जारथल थाना मिरहची एटा 4. विपिन पुत्र प्रेमपाल निवासी जारथल थाना मिरहची एटा बरामदगी –
- दो अंगूठी पीली धातु 1 जोड़ी पायल सफेद धातु 3400 रुपए और वादी का आधार कार्ड (अभियुक्त बृजेश से )
- दो अंगूठी पीली धातु, एक चौन पीली धातु, एक करधनी सफेद धातु 3500 रुपये (अभियुक्त मोनू से)
- दो अंगूठी पीली धातु व 1300 रुपये (अभियुक्त संतोष से ) अनावरण करने वाली टीम
- उ0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह
- उ0नि0 अभिमन्यु शर्मा
- है०काo रोहताश
- का0 जतिन
- का0 आशीष कुमार