
एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के कुल 36 क्वार्टर सहित गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.07.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के कुल 36 क्वार्टर सहित बार्थर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1.यशपाल पुत्र राधेश्याम निवासी तातारपुर थाना पिलुआ एटा।
- विनय पुत्र मोतीराम निवासी ग्राम तातारपुर थाना पिलुआ एटा।
बरामदगी
- 18 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब (हरियाणा मारका )
2.18 क्वार्टर अवैध देसी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह
- उप निरीक्षक अश्वनी कुमार 3.आरक्षित दीपक कुमार
4.आरक्षी विष्णु कुमार