मिलेट्स को बढ़ावा देने को किसानों को दी गई मिनी किट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मिलेट्स को बढ़ावा देने को किसानों को दी गई मिनी किट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। । जनपद में मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को रागी, कोदो, सावा, बाजारा व मूंगफली के बीज की किट कूषि विभाग के द्वारा वितरित की गई हैं। किसानों को मिलेटस के फायदे भी बताए गए।

गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने अमांपुर के कृषि बीज भंडार पर किसानों से कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मिलेट्स फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा हमारे फूड बास्केट में मिलेट्स फसलों को सम्मिलित किया जा रहा है। इन फसलों के बीज मिनीकिट वितरण का उद्देश्य किसानों को इन फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करना है। मिलेट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इनके उपयोग से कई बीमारियां में अत्यंत ही लाभ देखा गया है। इसी वजह से मिलेट्स फसलों की देश व देश के बाहर अत्यधिक मांग बढ़ी है।

सांसद प्रतिनिधि डा. केत सिंह वर्मा व शिवसिंह वर्मा ने किसानों को मिलेट्स की किट वितरित कीं। जिन किसानों को किट वितरित की उनमें सौरभ सोलंकी, देवेंद्र प्रसाद, सत्यवीर सिंह, सोनपाल सिंह, शेर सिंह, शिवा सिंह हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks