महानगर द्वारा 22 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

महानगर द्वारा 22 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

महानगर में 5 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य

वाराणसी 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय वृहद वृक्षारोपण अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा।
उक्त वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के संदर्भ में गुरुवार की रात्रि 8बजे से आयोजित भाजपा महानगर की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई।
वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानगर में 5 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने इस कार्यक्रम के निमित्त महानगर संयोजक इंजीनियर अशोक यादव को, उत्तरी विधानसभा संयोजक बृजेश चौरसिया, कैंट विधानसभा संयोजक किशन कनौजिया तथा दक्षिणी विधानसभा के लिए नीरज जायसवाल को संयोजक मनोनीत किया।
उन्होंने कहा कि महानगर के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों से लगायत बूथ समितियों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस दायित्व का निर्वहन करना है। महानगर में पार्को, कालोनियों एवं प्रमुख मार्गों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश मंत्री द्वय शंकर गिरी और शिव भूषण सिंह को जिम्मेदारी दिया गया है।
बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पिछले 1 महीने से संगठन द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही संपर्क के समर्थन की भी समीक्षा की गई।
वर्चुअल बैठक का संचालन महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक पटेल ने किया।
वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्षगण अजय सिंह, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, संदीप चौरसिया, रतन मौर्या, जगन्नाथ ओझा, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल तथा कमलेश सोनकर मौजूद रहे।
महानगर पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, इंजीनियर अशोक यादव, साधना वेदांती, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अनुपम गुप्ता, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य और किशन कनौजिया मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks