दुसरे दिन भी मतदाता सूचि मे नाम बढाने का कार्य जारी।

वाराणसी 20 जुलाई आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सपा संजीदा है आज दुसरे दिन भी सपा नेताओ ने कैपं लगाकर मतदाता सूचि मे नाम बढाए जाने के कार्य किया। आज दुसरे दिन तुलसीपुर वार्ड मे कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव के नेतृत्व मे अभियान जारी रखा सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि अस्सी हराओ भाजपा हटाओ मुहिम के साथ लोक सभा की तैयारी का शंखनाद प्रारंभ हो गया अभियान के अन्तर्गत दुसरे दिन तुलसीपुर वार्ड मे दो सौ चार आवेदन लिए गए एवं अठारह वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओ ने आवेदन दिया । जिन वार्डो मे मतदाता सूचि मे दर्ज मतदाता का नाम विलुप्त है या किसी कारणवश नही दर्ज हो सका है सपा उसे जोड़ने के साथ साथ नए मतदाताओ का नाम भी जोड़ने के लिए हर वार्डो मे लोक सभा की तैयारी है मतदाता सूचि मे नाम बढाना जारी है तहत अभियान आगे भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव तुलसीपुर वार्ड की पूर्व पार्षद प्रत्याशी सविता बिदं पंकज मौर्य अभिजीत सोनी मंजू सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।