सृजन शाखा ने गरीब सामाजिक रूप से पिछड़े वंचित वर्ग की महिलाओं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प।

सृजन शाखा ने गरीब सामाजिक रूप से पिछड़े वंचित वर्ग की महिलाओं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प।

भारत विकास परिषद सृजन शाखा एवं श्वेता शिल्प कला केंद्र के सम्मिलित प्रयास से 10 दिवसीय निशुल्क मेहंदी एंब्रॉयडरी पर्सनल केयर हेयर स्टाइल दुल्हन मेकअप का प्रशिक्षण आज दिनांक 20.7.2023 से प्रारंभ हो रहा है भारत विकास परिषद सृजन शाखा की अध्यक्षा श्रीमती शशि श्रीवास्तव ने बताया है सृजन शाखा ने गरीब सामाजिक रूप से पिछड़े वंचित वर्ग की महिलाओं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है जिससे यह महिलाएं आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी खोई हुई गरिमा को वापस प्राप्त कर सकें श्वेता शिल्प कला केंद्र की संचालिका डॉ माधुरी श्रीवास्तव ने बताया है कि हम वर्षों से इस तरह के रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते आ रहे हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर मनाते आ रहे हैं आगे उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद सृजन शाखा के साथ जुड़कर वह लोग इस मुहिम को और भी तेज करेंगे और ज्यादा से ज्यादा शोषित वंचित सामाजिक रूप से पिछड़े बच्चियों एवं महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देती रहेंगी कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले पदाधिकारियों ने महिलाओं और बच्चियों को अपना आशीष प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करने वाले प्रकल्प प्रमुख नंदिनी सिंह अध्यक्षा शशि श्रीवास्तव जी महिला संयोजिका श्रीमती रमा सिंह महिला संयोजिका नीरा पाल जी रीना जी कविता जी संध्या जी प्रांजल रंजना जी प्रीति जी रश्मि जी शालिनी वर्मा जी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks