दहेज न देने पर किया प्रताड़ित, की आत्महत्या

दहेज न देने पर किया प्रताड़ित, की आत्महत्या

एटा,बसुंधरा, । शादी के दो माह बाद ही ससुरालीजन दहेज की खातिर उत्पीड़न करने लगे। जेठ मायके छोड़ गए। विवाहिता ने घर न जाकर पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव लटका देखा और पुलिस व घरवालों को सूचना दी। पिता ने आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अवागढ़ के गांव नगला गलुआ बसुंधरा निवासी इंद्रवीर ने बताया कि बेटी रूबी (22) की शादी राहुल पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला फकीर निधौलीकलां के साथ दो माह पहले की थी। दोनों का रिश्ता एक साल से तय था और राहुल बेटी से भी बात करता था। शादी में 20 लाख, बाइक व जेवरात भी दिए थे। उसके बाद भी ससुरालीजन खुश नहीं थे। कार व दो लाख की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर बेटी की पिटाई की। मंगलवार को जेठ देवेंद्र बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। इसके चलते बेटी काफी हताश हो गई थी ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान थी। बेटी ने खेत पर खड़े नींव के पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने राहुल, रामर्प्रकाश, ओमवती, जसवीर सिंह, गोपाल, देवेंद्र, पिंकी, प्रीती निवासी नगला फकीर निधौलीकलां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks