अस्सी हराओ भाजपा हटाओ सपा ने लोक सभा चुनाव का किया शंखनाद।
भाजपा को शिकस्त देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव को वाराणसी आगमन पर दिया था सर्किट हाउस मे निर्देश।
लोक सभा की तैयारी है मतदाता सूचि मे नाम बढाना जारी है स्लोगन के साथ बुधवार से अभियान की शुरुआत।

वाराणसी 19 जुलाई वाराणसी आगमन पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सपा लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत ध्यान मे रखते हुए समाजवादी पार्टी अब जमीन से तैयारी करने का प्लान बनाया है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि अस्सी हराओ भाजपा हटाओ मुहिम के साथ लोक सभा की तैयारी का शंखनाद प्रारंभ हो गया। भाजपा का गढ कहे जाने वाला वार्ड शिवाला वार्ड से अभियान की शुरुआत हुई। कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी श्री मती पूजा यादव के नेतृत्व मे शिवाला वार्ड से कैपं प्रारंभ हुआ। कैंप मे बड़ी संख्या मे मतदाताओ ने आवेदन जमा करने के लिए उत्सुक दिखे। एवं अठारह वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओ ने आवेदन दिया । कैपं मे प्रथम चरण के अभियान के अन्तर्गत शिवाला वार्ड मे एक सौ तीरसठ लोगो ने आवेदन किया। पूजा यादव ने कहा कि लोक सभा की तैयारी है मतदाता सूचि मे नाम बढाना जारी है। स्लोगन के साथ हर वार्डो मे सपा जमीनी स्तर पर तेज तर्रार कार्यकर्ताओ को साथ लेकर मतदाता सूचि मे नाम बढाए जाने के लिए कार्य करेगी जिन वार्डो मे मतदाता सूचि मे दर्ज मतदाता का नाम विलुप्त है या किसी कारणवश नही दर्ज हो सका है सपा उसे जोड़ने के साथ साथ नए मतदाताओ का नाम भी जोड़ने के लिए हर वार्डो मे लोक सभा की तैयारी है मतदाता सूचि मे नाम बढाना जारी है के तहत अभियान आगे भी चलाया जाएगा। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण मे कैन्ट विधान सभा से अभियान की शुरुआत प्रारंभ हुई है। कैन्ट विधान सभा के पश्चात उत्तरी व दक्षिणी विधान सभाओ मे भी कैपं लगाया जाएगा जिस भी विधान सभा मे अभियान प्रारंभ होगा उस विधान सभा मे विधान सभा अध्यक्ष के साथ साथ उस वार्ड के स्थानीय सपा नेता एवं कार्यकर्ता व जो प्रत्याशी विधान सभा लड़ चुके है वह प्रभारी के रूप मे देखरेख करेगे एवं विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम चरणबद्ध लोक सभा की तैयारी है मतदाता सूचि मे नाम बढाना जारी है के तहत अभियान मे बुधवार से कैन्ट विधान सभा मे शिवाला वार्ड चिन्हित कर अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशीष यादव सत्यनारायण यादव किरण शर्मा कल्लू यादव अजू खान अभिजीत सोनी बिनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।