पूरे ब्रज प्रांत में गौशालाए सही तरीके से चलें तथा शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं गौशालाओं को उपलब्ध कराई जाए

एटा,19जुलाई । विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि पूरे ब्रज प्रांत में गौशालाए सही तरीके से चलें तथा शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं गौशालाओं को उपलब्ध कराई जाए ताकि गोवंशो की सेवा हो सके कार्यकर्ता भी अपने कार्य को ईमानदारी व लगन के साथ कार्य करते रहें तथा पूरे ब्रज प्रांत में गोवंश को सुरक्षित कराने का कार्य करें तथा शहरों में घूम रहे गोवंशो को गौशालाओं में पहुंचवाए क्योंकि गौ रक्षा माननीय मुख्यमंत्री जी की पहली प्राथमिकता है इसलिए जितने भी गौ रक्षा के हमारे कार्यकर्ता हैं वह पूरे प्रांत में इस कार्य को अंजाम दें तथा प्रशासन की मदद से इस कार्य को करवाएं तथा इस कार्य को करने में यदि कोई बाधा उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल मुझे अवगत कराएं। ताकि उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जा सके।
श्री चौहान ने कहा कि पूरे ब्रज प्रांत में कहीं पर भी गोकशी तथा गौ तस्करी की घटनाओं का होना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा मेरी पूरे ब्रज प्रांत के कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस कार्य को पूर्ण रूप से रोका जाए तथा इस कार्य को अंजाम देने वालों पर रासुका तथा एनएसए के तहत कार्यवाही हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks