बाहर सो रहे थे चाचा, लेकिन सुबह पिता के पहुंचने पर हुई हत्या की जानकारी

बाहर सो रहे थे चाचा, लेकिन सुबह पिता के पहुंचने पर हुई हत्या की जानकारी
*युवक की गोली मारकर हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,आटा-चक्की पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाहर सो रहे चाचा को जानकारी तक नहीं हुई।

सुबह पिता चक्की पर पहुंचे तो बेटे का शव पड़ा मिला। शुरूआत में पुलिस ने सिर में चोट होना बताया। पोस्टमार्टम के दौरान गोली की आशंका पर एक्सरे कराया गया। ताऊ ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना बागवाला के गांव बेरी जलालपुर निवासी खुशीराम (22) पुत्र अतर सिंह घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे आटा चक्की में सोता था और पूरा परिवार घर पर सोता था। वर्तमान में चक्की नहीं चल रही थी। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि मृतक के चाचा हंसराज दिव्यांग है और दिमाग से थोड़ा कमजोर है। सोमवार रात को वह भी चक्की के बाहर सो रहे थे।

मंगलवार सुबह पिता अतर सिंह चक्की पर पहुंचे तो खुशीराम का शव चक्की के पास पड़ा मिला। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट मृतक के ताऊ हरविलास ने अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि अज्ञात हमलावरों ने भतीजे खुशीराम की हत्या कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks