फैल रहा है आई फ्लू, ओपीडी में रोजाना आ रहे 40 से 50 रोगी

आंखें लाल व दर्द होने पर चिकित्सक से करें संपर्क, बारिश से बढ़ रही नेत्र एलर्जी
फैल रहा है आई फ्लू, ओपीडी में रोजाना आ रहे 40 से 50 रोगी

एटा, । अगर आपकी आंख लाल हो रही हैं। आंखों से पानी आ रहा है। तो आप आई फ्लू के शिकार हो गए हैं। बरसात के बाद उमस बढ़ने पर आई फ्लू फैल रहा है। ऐसे में आंखों में दर्द, चुभन, अधिक लाल होने पर नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। यह जानकारी वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू ने दी।
उन्होंने बताया कि बरसात के बाद आई फ्लू फैलने लगा है। प्रतिदिन ओपीडी में 45 से 50 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में एलर्जी के रोगी भी बढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद मौसम में नमी आ जाती है। इससे आंखों में दाने होने लगते हैं। उससे आंखों में खुजली होने लगती है। लोग हाथों से मल देते है। उससे आंख लाल हो जाती है। आंखों से पानी बहने लगता है। ऐसा होने पर नेत्र चिकित्सक की सलाह से उपचार करें। डॉ. अंजू ने बताया कि कुछ बैक्टीरिया संक्रमण के कारण भी आई फ्लू हो जाता है। वायरस और बैक्टीरिया से होने वाला आई फ्लू संक्रामक होता है। इसके एक से दूसरे में फैलने की अधिक संभावना रहती है।

आई फ्लू में लाल-गुलाबी होती दोनों आंखें नेत्र रोग विभागाध्यक्ष ने बताया कि आई फ्लू में दोनों आंखें लाल या गुलाबी दिखने लगती हैं। इनमें जलन, खुजली होने लगती है। असामान्य रूप से अधिक आंसू निकलते हैं। आंखों से पानी जैसा गाढ़ा डिस्चार्ज होने लगता है। किरकरी महसूस होती हैं। सूजन आ जाना आई फ्लू के लक्षण हैं।

आई फ्लू मरीज निजी चीज शेयर न करें डॉ. अंजू ने बताया कि आई फ्लू होने पर आंखों को हाथ से न छूए। जब भी जरूरी हो अपने हाथों से धोए। तौलिया, रूमाल आदि किसी से शेयर न करें। तकिया, रूमाल, तोलियों को प्रतिदिन धोए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks