मुरादाबाद डिपो की महिला बाबू निकली कोरोना पॉजिटिव

 

रोडवेज में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। वहीं मुरादाबाद डिपो के आफिस में तैनात महिला बाबू कोरोना पाजिटिव निकली है। इसके बाद मुरादाबाद डिपो एआरएम ने आफिस तीन दिन के लिए बंद करा दिया है। कुछ दिन पहले आरएम आफिस में कंप्यूटर आपरेटर और एकाउंटेंट के कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

वहीं, शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में आरएम आफिस में बैठने वाले रोडवेज के श्रमिक नेता कोरोना पॉजिटिव निकले थे, फिर भी आरएम आफिस खुला है। कर्मचारियों का कहना है कि श्रमिक नेता रोजाना आफिस आते हैं, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से आरएम आफिस भी बंद होना चाहिए। मुरादाबाद डिपो के एसएसआई आफिस में कार्यरत महिला बुकिंग क्लर्क के कोरोना पॉजिटिव निकलने की जानकारी होते ही एआरएम मुरादाबाद डिपो संदीप नायक ने आफिस तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए है। वहीं आरएम आफिस पर रोडवेज श्रमिक संघ का संगठन चलाने वाले एक श्रमिक नेता भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद आरएम आफिस में काम करने वाले कर्मचारी घबराए हुए हैं उन्होंने अफसरों से सुरक्षा की दृष्टि से आरएम आफिस भी दो दिन बंद कराने को कहा है।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks