मूल्यांकन सूची लागू किए जाने के संबंध में आपत्ति 25 तक प्रस्तुत करें

एटा, 18 जुलाई 2023 (सू0वि0)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला निबन्धक ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि शासन के निर्देश के अनुपालन में आगामी 01 अगस्त, 2023 से वार्षिक रूप से मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित किया जाना है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची सम्बन्धित तहसील मे उप जिलाधिकारी व उपनिबन्धक कार्यालय में अवलोकनार्थ हेतु उपलब्ध है।

तत्क्रम में सभी जनता जर्नादन, जनपद प्रतिनिधि, वसीका नवीस व अधिवक्तागण आदि जनहित में उक्त मूल्यांकन सूची के लागू किये जाने के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो अपनी आपत्ति 25 जुलाई तक सम्बन्धित तहसील में उप जिलाधिकारी, उपनिबन्धक और जिला स्तर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा०) व सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के समक्ष किसी भी कार्यदिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks