
मुख्यमंत्री जी ने जनपद सहारनपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
लखनऊ: 18 जुलाई, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद सहारनपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।