
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा गत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मौ0 मोहरान से सट्टे की खाई बाडी करते हुए एक अभियुक्त हर्षित वर्मा पुत्र रूपकिशोर वर्मा निवासी मौ0 मोहरान कस्बा व थाना निधौली कलां को 2680 रूपये, तीन सट्टा पर्ची, एक पैन व एक दफ्ती सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कलां पर मुअसं0– 123/2023 धारा 13 G एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !