यूपी के इन 2 जिलों से होकर गुजरेगी 29 किमी लंबी नई रेलवे लाइन, जंक्शन बन जाएगा ये स्टेशन

एटा,यूपी के इन दो जिलों से जल्द ही 29 किमी लंबी नई रेलवे लाइन गुजरने वाली है। जिसके बाद यूपी का ये स्टेशन जंक्शन बन जाएगा। चर्चा गरम है….
यूपी के दो प्रमुख जिलों कासगंज और एटा के बीच आने-जाने के लिए अभी तक ट्रेन की सुविधा नहीं है. दोनों जिलों के साथ आसपास के लोग भी लंबे समय से इस रूट पर रेलवे लाइन की मांग कर रहे थे. अब उनकी मांग पूरी होने वाली है और जल्‍द ही दोनों जिलों के बीच ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी. एटा और कासगंज के बीच रेल विस्‍तार (Etah Kasganj railway line) की मंजूरी मिल चुकी है. ट्रेन की सुविधा शुरू होने के बाद सड़क और रेलमार्ग में मात्र 2 किमी का अन्तर पड़ेगा।
एटा-कासगंज के बीच रेल लाइन का विस्तार किए जाने की पुष्टि पूर्वोत्तर रेल मंडल कर चुका है. 29 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के लिए केंद्र सरकार बजट में फंड भी जारी कर चुकी है. रेल विस्तार के लिए अब यहां जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है जल्द बिछेंगे रेलवे ट्रैक ।
एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार के लिए डीपीआर (DPR) तैयार होने के साथ ही अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में रेलवे ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा. इस रेलवे लाइन का विस्तार होने के बाद एटा में ट्रेन कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और कासगंज से जुड़ने के बाद ट्रेनों का संचालन बढ़ जाएगा, साथ ही एटा के रेलवे स्टेशन को जंक्शन में बदला जा सकता है.फिलहाल यहां सिर्फ आगरा-एटा-टूंडला एक ही पेसेंजर ट्रेन चलती है. इसके अलावा मालगाड़ियां ही गुजरती हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है और गाड़ी पकड़ने के लिए आगरा या अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है.एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार होने से क्षेत्र में व्यापार और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। एटा का सम्पर्क कासगंज से जुड़ने से हर तरफ़ जाने के लिए रेल मार्ग की सुविधा हो जाएगी।इसके अलावा एटा-कासगंज क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks