राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी मंडल एवं विंध्याचल मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी मंडल एवं विंध्याचल मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ के संयोजक बने डा० संजय गुप्ता।

वाराणसी लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं विंध्याचल मंडल की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रभारी महेंद्र कुमार जी तथा संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय ने किया।
बैठक में शिक्षा शिक्षार्थी एवं शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के तरीकों तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक ऐसा शैक्षिक संगठन है जो अन्य संगठनों की तरह हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो के भावना से नहीं अपितु शिक्षा शिक्षार्थी शिक्षक समाज के उत्थान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनाया गया है।
16 अगस्त 2023 को प्रदेश के समस्त जनपदों में एक साथ शुरू हो रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रदेश द्वारा 16 अगस्त को विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया गया है जिसके क्रम में प्रदेश के समस्त 8000 न्याय पंचायतों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी पदाधिकारियों अवकाश लेकर शिक्षकों के बीच जाकर उन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता दिलवायेंगे जिसके क्रम में तंय हुआ कि वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल के समस्त जनपदों के जिला ब्लाक पदाधिकारी भी 16 अगस्त को अपने न्याय पंचायतों में शिक्षकों के बीच उपस्थित रहेंगे।
बैठक में डा० संजय गुप्ता को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ ब्लाक का संयोजक तथा करुणा मौर्या एवं विनोद पटेल को सहसंयोजक बनाया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षा, शिक्षार्थी,शिक्षक हित के कार्यों तथा राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती साधना सारंग तथा महामंत्री शशिबाला सिंह सोनभद्र से चलकर वाराणसी पहुंची और आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks