लखनऊ विकास प्राधिकरण देश का सबसे भ्रष्ट विकास प्राधिकरण साबित हो रहा है

उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण देश का सबसे भ्रष्ट विकास प्राधिकरण साबित हो रहा है।
पूर्व सरकारों द्वारा संरक्षित 119 भू माफिया को संरक्षण दे रहे हैं वर्तमान बीसी इंद्रमणि त्रिपाठी..?
सैकड़ों बाबू अधिकारियों समेत लखनऊ विकास प्राधिकरण के बीसी इंद्रमणि त्रिपाठी पर पर खुद ही बेनामी संपत्तियों की जांच चल रही है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गैरकानूनी तरीके से प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करवाई जा रही है..? जबकि विकास प्राधिकरण द्वारा खुद ही उसके ध्वस्तीकरण करने के आदेश दिए जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि तमाम शिकायतों के बावजूद भी ऐसी योजनाओं पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। इसके अलावा अलावा मल्हौर रोड पर दर्जनों अवैध इमारतें एक ही मालिक द्वारा अवैध तरीके से निर्मित करवाई गई सबके ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके हैं लेकिन यहां बन रही है अवैध इमारतों पर एलडीए द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके अलावा कई सारे उदाहरण ऐसे हैं कि जो लोग LDA से एप्रूब्ड बता कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं और लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं । शहर में ऐसे हजारों अवैध निर्माण हैं जो रिकार्डो में तो सील हैं लेकिन एलडीए के कर्मचारी व अधिकारी मिलकर सीलिंग के दौरान ही बिल्डिंग पूरी करवा देते हैं और तमाम शिकायत के बावजूद भी इन पर कार्रवाई
नहीं होती है। ऐसी तमाम जानकारी के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
https://youtu.be/2s3aGsKrUQY

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks