आगरा के चार भाजपा विधायकों का ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

आगरा के चार भाजपा विधायकों का ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

सी एम योगी के खिलाफ जहर युगल रहे हैं भाजपा विधायक!

होटल के बंद कमरे का ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

आगरा के चार विधायकों और एक पूर्व मंत्री की बंद कमरे की बातचीत का ऑडियो चर्चा में है जिसमें योगी सरकार में दलित महिला मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या को अभद्र एवं दोयम दर्जे की भाषा में अशोभनीय बोला गया है। बातचीत में भाजपा विधायक कहते हैं कि मंत्री बेबीरानी मौर्या को वह नेता ही नही मानते हैं। इसके अलावा योगी सरकार में मंत्री बेबीरानी को लेकर भाजपा विधायकों ने ऐसे दोयम दर्जे के शब्दो का इस्तेमाल किया जिनको ना तो लिखा जा सकता है और ना ही बोला जा सकता है। ऑडियो में मुख्यमंत्री योगी को लेकर भी तमाम आपत्तिजनक बातें कही गई हैं जिन्हें अगर कोई विपक्षी नेता कहता तो शायद उसके घर अब तक बाबा जी का बुलडोजर पहुंच गया होता है। इस। ऑडियो क्लिप में चार नाम सुने जा सकते हैं,, जिसमें पहला नाम रानी साहिबा का है,, संयोग से बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह को बाह की जनता रानी साहिबा कह कर संबोधन करती है,, दूसरा नाम बाबूलाल सुना जा सकता है,, संयोग से फतेहपुर सीकरी के विधायक का नाम भी बाबूलाल चौधरी है, तीसरा नाम छोटेलाल का सुनाई दे रहा है, संयोग से फतेहबाद से भाजपा विधायक का नाम छोटेलाल वर्मा है, इस ऑडियो में चौथा नाम भगवान सिंह का सुनाई दे रहा है। हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं अगर यह ऑडियो क्लिप वाकई में भाजपा के विधायकों की बातचीत का है तो फिर यह योगी सरकार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। आखिर क्या कारण हैं कि भाजपा के विधायक योगी सरकार के खिलाफ लॉबिंग कर रहे हैं ? क्या भाजपा में सीएम योगी के खिलाफ विधायको की लॉबिंग शुरू हो रही है ? क्या 2024 से पहले भाजपा यूपी में कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks