
एटा- थाना कोतवाली नगर को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं-537/2023 धारा-363,366 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- सतेन्द्र शाक्य पुत्र रामचन्द शाक्य निवासी भगीपुर थाना को0 नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
2.उ0नि0 श्री जगदीश सिंह
3.का0 लोकेश कुमार